सीने पर बंधी बेटी और हाथ में वायरलेस सेट लेकर कर रही थी ड्यूटी,सीएम ने डीएसपी मोनिका सिंह की प्रशंसा की,अपने फर्ज और कर्तव्य को एक साथ निभा रहीं डीएसपी मोनिका की मुख्यमंत्री शिवराज सिह ने प्रशंसा की

बाकानेर (सैयद अखलाक अली)

घर और काम दोनों एक साथ कैसे संभाला जा सकता है इसका बेहतरीन उदाहरण एक माँ से बढ़कर कोई नहीं है। ऐसे ही एक माँ जो फर्ज और कर्तव्य दोनों निभा रही थी। जब दौरे से वापस लौटते समय अचानक उन पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की नजर पड़ी तो उन्होंने डीएसपी की जमकर तारीफ की। हम बात कर रहे हैं धार में पदस्थ डीएसपी मोनिका सिंह की जिनके काम को लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनकी खूब प्रशंसा की गई।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जोबट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज अलीराजपुर दौरे पर है। वहीं उनके दौरे के समय अपनी डेढ़ साल की बेटी को सीने पर बांध कर दो दिन से स्पेशल ड्यूटी कर रही डीएसपी मोनिका सिंह पर जैसे ही सीएम की नजर पड़ी बेटी को दुलार करने से रोक नहीं पाए और हेलीकॉप्टर के पास से लौट कर डीएसपी के पास आए और बेटी को दुलार किया वहीं डीएसपी मोनिका सिंह की प्रशंसा भी की।
बतादें कि डीएसपी मोनिका की डयूटी ग्राम झोतराड़ा में हेलीपैड पर थी। उनके साथ उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री मायसा भी थी। ड्यूटी के साथ वे उसे भी संभाल रही थी। जब अटेंडर के पास मायसा रोने लगी तो डीएसपी मोनिका सिंह ने उसे अपने साथ ले लिया। सीएम के काफिले के आने की सूचना मिली तो उन्होंने मायसा को अपने सीने पर बांध लिया और ड्यूटी करने लगी। तभी सीएम जब हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे तब उनकी नजर मोनिका पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम ने मायसा को दुलार दिया और मोनिका सिंह की कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की। आपको बता दे मोनिका सिंह और उनकी बहन सोनिक सिंह दोनों अपने कार्य को लेकर हमेसा चर्चा में रहती है। एक बहन डीएसपी के पद पर रहकर अपनी सेवाएं दे रही है तो वही दूसरी बहन सोनिका सिंह धार की मनावर तहसील में नायाब तहसीलदार के पद पर रह कर अपना काम देख रही हैं।