संगठन को सक्रिय बनाना और समस्याओं के लिये संघर्ष करना पहली प्राथमिकता
जंप की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर बनी योजना

टीकमगढ़। जर्नलिस्ट युनियन आफ मध्यप्रदेश पत्रकारों का एक मात्र संगठन है, जो बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के संघर्ष करता आ रहा है। निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिये कार्य करने वाले संगठनों के चेहरों को अब उजागर कर दिया गया है, उनकी योजनाएं और कार्यशैली अब पत्रकारों के सामने आ जाने से सभी जंप के साथ आ रहे हैं। संगठन की पहली जिम्मेदारी है कि वह पत्रकारों की समस्याओं के लिये संघर्ष करे और पत्रकारों के साथ होने वाले शोषण को रोके। जो जंप के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। संगठन का भरोसा ही उसकी शक्ति है। यह विचार बैठक के दौरान प्रदेश सचिव बिष्णु श्रीवास्तव ने व्यक्त किये। इस दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर जिलाध्यक्ष अभय मोर्य ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी दिनों में सदस्यों की संख्या बढ़ाने और विशेष अभियान चलाये जाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन करते हुये रामेश्वर रजक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने अब तक पत्रकारों की समस्याओं के लिये संगठन द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप खरे ने भी पत्रकारों से संगठित रहने और ईमानदारी से कार्य करने पर जोर दिया। स्थानीय चकरा तिराहे के पास दुल्हन मैरिज गार्डन में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जंप की जिला बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप खरे मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सचिव विष्णु दयाल श्रीवास्तव द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में संगठन को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही जिन तहसीलों पर संगठन सक्रिय नहीं है, महा संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कुछ नए सदस्यों द्वारा संगठन की सदस्यता ली गई। नये सदस्यों में जिले के जाने माने साहित्यकार एवं आकांक्षा साहित्यक पत्रिका के संपादक राजीव नामदेव राना लिधौरी भी शामिल है, जिनके संगठन में शामिल होने पर पत्रकारों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदीप खरे, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, महबूब खान, अभय मौर्य, अखिलेश सिंह लोधी, रामेश्वर रजक, नरेन्द्र सिंह परमार, नीरज जैन, पुष्पेन्द्र सिंह, हनीफ खान, विनोद साहू, हरिश्चंद्र यादव, अखंड प्रताप सिंह यादव, नीतेश चौरसिया, चक्रेश जैन, राकेश सोनी, सोनू विश्वकर्मा, अकरम खान, राजीव नामदेव राना लिधौरी, सुरेंद्र राजपूत, खूबचंद लोधी, अवधेश वर्मा, अमित गोस्वामी, समीर खान, अंशुमान रावत, महेश वर्मा, संजय सोनकिया, आमिर खान, विवेक चंद्र, प्रदुम्न खरे, पुनीत सागर, हेमंत शर्मा, अवधेश वर्मा, मनोज भास्कर, कलीम खान, खलील खान, मनोज खरे, प्रतीक रामचंदानी, अजय कुमार, सत्येंद्र मिश्रा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
@ राकेश सोनी की रिपोर्ट