महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु सम्मान अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से किया गया संबोधित

टीकमगढ़, 11 जनवरी 2021 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महिला अपराध उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता की सहायता करने वाले असली हीरो का सम्मानित किया गया। शुभारंभ के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से सभी को संबोधित किया गया।
म.प्र. शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खरे के संयुक्त नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान ’’सम्मान समारोह’’ का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में 11 जनवरी से 26 जनवरी 2021 तक चलाया जायेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन के पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में सम्मान समारोह से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु सभी को निर्देशित किया गया। यह अभियान 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक पूरे जिले में चलाया जा रहा है। सम्मान अभियान हेतु अतिरिक्त डीएसपी डीएसपी सुश्री भारती जाट को नोडल अधिकारी के रूप से जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार पूरे जिले में प्रस्तावित गतिविधियों का दिवसवार आयोजन सुनिश्चि त कराया जाये।
इस अवसर पर अवसर पर एसडीएम जतारा श्री सौरभ सोनवणे, डिप्टी कलेक्टर श्री सीपी पटेल, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, बल्देवगढ़ श्री संजय जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी अनुरागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बृजेश त्रिपाठी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, थाना प्रभारी महिला अपराध शाखा, चाईल्ड लाईन के सदस्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ ndtv18 राकेश सोनी की रिपोर्ट