भोपाल । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आज 5% महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर विंध्याचल भवन के भूतल स्थित हाल में प्रदर्शन किया उक्त प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रदर्शन को संबोधित भी किया गया है एवं यह मांग की गई कि सरकार  इसी माह 5% महंगाई भत्ता के आदेश करें अगर इस माह सरकार द्वारा आदेश नहीं किया गया तो मार्च महीने में संयुक्त मोर्चा आंदोलन का नोटिस सरकार को देगा आज सभा को संबोधित करने वालों में मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भदोरिया जी मोर्चा के महामंत्री एमपी द्विवेदी जी राजपत्रित अधिकारी संघ के महामंत्री अमर सिंह मावई जी शिक्षक कांग्रेस के महासचिव श्री सुभाष शर्मा जी नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी लघु वेतन कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री निहाल सिंह निगम मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव जी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय रघुवंशी निर्माण विभाग स्थाई कर्मी संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह सेंगर कर्मचारी कांग्रेस के जिला सचिव राज कर्मचारी संघ के जिला सचिव विजय रायकवार प्रदेश कार्यकारिणी सचिव रमेश मीणा आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चंदेल ने किया