भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के प्रथम नगर आगमन पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

टीकमगढ मध्यप्रदेश रिपोर्ट.. राकेश सोनी
दिनांक 8/9/2021

डॉ राहुल तिवारी के प्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त होने के पश्चात बुधवार को प्रथम नगर आगमन हुआ उनके प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका नगर मे जगह जगह फूलमाला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया | जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी और सारा शहर के भाजपा कार्यकर्ता राहुल तिवारी के स्वागत सत्कार करने को आतुर दिखे | उनके नगर आगमन पर झांसी मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर से हजारों बाइक पर सवार युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके काफिले का स्वागत किया गया जहां आनंदपुरा चौराहे से ही उनके स्वागत शहर के साथ-साथ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार अभिनंदन समारोह प्रारंभ हुआ और वहां से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास चकरा तिगैला, अस्पताल चौराहा सहित विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन स्वागत सत्कार किया गया | शहर में कई जगह उनका तुलादान माल्यार्पण शाल श्रीफल से सम्मान किया गया | गांधी चौराहे पर पहुंचकर डॉ राहुल तिवारी प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया गया |

नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ राहुल तिवारी भोपाल से झांसी होते हुए रामराजा सरकार की नगरी ओरछा मे रामराजा सरकार का आशीर्वाद लेने पहुंचे रामराजा सरकार का आशीर्वाद लेने के पश्चात उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ओरछा में जगह-जगह स्वागत किया गया जहां पर सैकड़ों चार पहिया वाहनों के के साथ तक अमला आगे बढ़ा और वहां से वह निवाड़ी तिगेला पर जगह-जगह स्वागत होने के साथ निवाड़ी शहर में कई जगह उनका स्वागत सम्मान हुआ और वह वहां से आगे बढ़े तो रास्ते में अनेक जगह स्वागत के साथ पृथ्वीपुर में भी उनका कई जगह स्वागत हुआ वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा उनका तुलादान कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया गया उनका स्वागत का सिलसिला जारी रहा और मडिया जोरा बमोरी बराना दिगौड़ा मोहनगढ़ तिगेला सहित अनेक जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों द्वारा स्वागत अभिवादन किया गया |