अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला विभूतियों के नामों की हुई घोषणा

मुंबई।प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के देने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित करने के लिए संगठन द्वारा 04/03/2023तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।निर्धारित तिथि पर नियमों के अनुपालन में प्राप्त आवेदन पत्रों पर ज्यूरी द्वारा जांच उपरांत चयनित नामों की आज घोषणा की जा रही है।

1.गौरी लंकेश स्मृति सम्मान 2023

पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत् महिला पत्रकार को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए आखिरी तिथि 04/03/2023 तक कोई आवेदन प्राप्त नही होने से स्थगित किया है।

2. सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान 2023

साहित्य सहित समाजसेवा के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत् महिला समाजसेविका को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए निम्न नामों का चयन किया गया:
1. श्रीमती कामिनी अग्रवाल मुंबई

3. सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान 2023
साहित्य के क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत् महिला साहित्यकार को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए निम्न नामों का चयन किया गया:
1.डॉक्टर मनीषा अवस्थी रायगढ़ छग
2.डॉक्टर प्रीति प्रसाद मुंबई
3.श्रीमती मीनू मीना सिन्हा रांची झारखंड

4. मणिकर्णिका सम्मान 2023

15 वर्ष से अधिक समय से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत् महिला को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए निम्न नामों का चयन किया गया:
1.श्रीमती नीना गोयल दिल्ली

स्वविवेक से घोषित नाम
यह वह नाम हैं जिनके कोई आवेदन आमंत्रित नही किए गए थे,परंतु संगठन द्वारा स्वविवेक से महिला विभूतियों का समाज के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान के फलस्वरूप उनका चयन किया गया है।

मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड2023
संगठन द्वारा इस वर्ष का परमार्थ के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली मुंबई निवासी पंच कोशा थेरेपी की जनक, आध्यात्मिक गुरु, कैंसर रोग के मरीजों को अपनी थेरेपी के माध्यम से मानसिक ,शारीरिक उपचार देने वाली महाराष्ट्र निवासी डॉक्टर श्रीमती सुवि स्वामी को *मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड2023* से सम्मानित किया जाएगा।

नारी शक्ति सेवा सम्मान2023
साहित्यकार पूर्णिमा तिवारी छत्तीसगढ़

नारी रत्न सम्मान 2023
आध्यामिक क्षेत्र में अपने योगदान के साथ पत्रकारिता,महिला,समाज कल्याण के लिए तत्पर श्रीमति सास्वती दास कोलकाता पश्चिम बंगाल को संगठन द्वारा इस वर्ष का नारी रत्न सम्मान2023 से नवाजा जाएगा। इस सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी श्रीमति शशि दीप मुम्बई राष्ट्रीय संगठन महासचिव आयोजन समिति प्रभारी ने दी।