अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विभूतियों का होगा सम्मान
महिला विभूतियों को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप “वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड 2025″से सम्मानित किया जायेगा।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की अनूठी पहल
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा ओर कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित महिला विभूतियों को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप “वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड 2025″से सम्मानित किया जायेगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट की सहमति से इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2025 के अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित महिला विभूतियों को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के फलस्वरूप “वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025″से सम्मानित किया जायेगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार चयनित महिला विभूतियों में भोपाल एवं गुजरात अहमदाबाद से इंटीरियर डिजाइन सहित समाजसेवा के क्षेत्र में विगत दो दशकों से कार्य करने वाली लॉयन श्रीमती तोशिबा खान सहित कच्छ गुजरात की महिला पत्रकार श्रीमती भारती माखीजानी को चुना गया है।
कोलकाता पश्चिम बंगाल की महिला पत्रकार एवं समाजसेविका सर्वश्री शाश्वती दास, रूपा चौधुरी, स्वाति रॉय मित्रा,अर्पिता दास, रवीना घोष,स्नेहा रॉय को इस वर्ष का “”वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025″से नवाजा जायेगा।
मुंबई महाराष्ट्र की वरिष्ठ समाजसेविका ,दर्जनों गैर सरकारी अनुदान प्राप्त संगठनों से जुड़ी कैंसर रोगियों की माता डॉक्टर सुवि मनीष स्वामी को समाज के प्रति उनके योगदान के फलस्वरूप “”वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025” से सम्मानित किया जायेगा।
इसी प्रकार दिल्ली एवं इंदौर में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रेखा सोलंकी,रायपुर छत्तीसगढ़ की साहित्यकार,समाजसेवी डॉक्टर प्रीति प्रसाद, को समाज के प्रति उनके योगदान के फलस्वरूप “”वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025” से सम्मानित किया जायेगा।
नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य करने वाली महिला समाजसेविका डॉक्टर सुंदरी ठाकुर को भी समाज के प्रति उनके योगदान के फलस्वरूप “”वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025” से सम्मानित किया जायेगा।
इसी प्रकार दिल्ली की सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती नीना गोयल (जो गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रही है )को समाज के प्रति उनके योगदान के फलस्वरूप “”वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस एवार्ड 2025” से सम्मानित किया जायेगा।