अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय साहित्य परिषद द्वारा संपन्न हुई काव्य गोष्ठी

मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का अभिन्न अंग राष्ट्रीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में होली तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आयोजक श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र के अनुसार इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में .डाॅ अर्चना पाण्डे (भिलाई), प्रिन्सी शुक्ला (दिल्ली), संगीता बनाफर (बिलासपुर), इंजी. हिमांशु बडोनी “दयानिधि” उत्तराखण्ड, नीना गोयल (दिल्ली), पूर्णिमा तिवारी (बिलासपुर छत्तीसगढ), अनुराधा लखेपुरिया (मुंबई), मनीषा अवस्थी (रायगढ़ छत्तीसगढ), राजेश सोनार (बिलासपुर छ.ग), रेणु बाजपेयी (बिलासपुर छ.ग), सीताराम पथिक (रीवा म.प्र.), अंजनी कुमार सुधाकर (बिलासपुर छ.ग), सत्येन्द्र तिवारी बिलासपुर छ.ग, डाॅ प्रीति प्रसाद बिलासपुर छ.ग, ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के गरिमामय अवसर पर देश भर की महिला विभूतियों को साहित्य, कला, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान 2023

श्रीमती कामिनी अग्रवाल मुंबई ,श्रीमती नमिता घोष बिलासपुर छ.ग,

सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान 2023

देश भर के तीन साहित्यकारों को सम्मानित किया गया डॉ श्रीमति मनीषा अवस्थी रायगढ़ छग, डॉ प्रीति प्रसाद मुंबई, श्रीमती मीनू मीना सिन्हा रांची झारखंड,

मणिकर्णिका सम्मान2023

महिलाओं व बच्चों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति समर्पित दिल्ली की श्रीमती नीना गोयल इस साल मणिकर्णिका सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इन सभी सम्मानों के लिए देश भर से अनेकों आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से उपरोक्त विभूतियों को जूरी द्वारा चुना गया।

मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड2023

संगठन द्वारा इस वर्ष का सर्वोच्च सम्मान परमार्थ के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली मुंबई निवासी पंचकोशा थेरेपी की जनक, आध्यात्मिक गुरु, कैंसर रोग के मरीजों को अपनी थेरेपी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक उपचार देने वाली महाराष्ट्र निवासी डॉ श्रीमती सुवि स्वामी को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड2023 से सम्मानित किया गया।

नारी शक्ति सेवा सम्मान2023 साहित्यकार पूर्णिमा तिवारी छत्तीसगढ़,

नारी रत्न सम्मान 2023

, श्रीमति सास्वती दास कोलकाता पश्चिम बंगाल व दिल्ली की बहादुर युवा हथियार एवं योगा प्रशिक्षक सुश्री प्रिन्सी शुक्ला को संगठन द्वारा इस वर्ष का नारी रत्न सम्मान 2023 से नवाजा गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमति शशि दीप मुम्बई राष्ट्रीय संगठन महासचिव आयोजन समिति प्रभारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सम्मिलित हुए साहित्यकारों को संगठन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पधारे बुद्धिजीवियों ने इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष श्री सैयद ख़ालिद कैस व राष्ट्रीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि दीप की भूरि-भूरि प्रशंसा की।