प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस की जबलपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

जबलपुर।
पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्टस के संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस तथा राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र की सहमति से जबलपुर जिला अध्यक्ष तालिब हुसैन ने आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी ।
जबलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष तालिब हुसैन के अनुसार जिला इकाई में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नरेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास्तव. महासचिव – राशिद खान सचिव – अमित पटेल. संगठन मंत्री- टोनी माखीजा, सहसचिव संजय उपाध्याय, राजीव सिंह ठाकुर. मीडिया प्रभारी – सोमनाथ मिश्रा. संगठन सचिव – मुहम्मद इदरीस राईन. सदस्यता अभियान प्रभारी- प्रदीप ठाकुर, अयूब खान, केके विश्वकर्मा, अरशद कादरी, बसंत विश्वकर्मा को मनोनित किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार गंगा पाठक, सुनील साहू, पंकज शाह, हाजी मुईन खान, डाक्टर मुहम्मद जावेद, जाहिद अंसारी दिग्विजय सिंह, रामेश्वर द्विवेदी आदि ने बधाई देते हुए शीर्ष संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।