मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियों की वर्तमान संदर्भ में आवश्यकता पर प्रश्न चिन्ह?

@सैयद खालिद कैस

भोपाल। विधानसभा के शीत कालीन सत्र को आज अचानक अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां करके वर्षो से सत्ता के बांट जो रहे विधानसभा चुनाव या उप चुनाव में पटखनी खाए मोहरो की स्थापना कर डाली। जिसमे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादारों को भाजपा में आने ओर कमलनाथ सरकार को धोखा देने वालों को उपहार दिया है।

एक ओर शिवराज मंत्रिमंडल प्रदेश में कोरोना संकट i
की आहत के नाम पर रात्रि कर्फ्यू लगाने के बाद आज मंत्री मंडल बैठक कर महामारी की रोकथाम का फार्मूला बना रही थी,तभी अचानक मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियो की ऐसी क्या आवश्यकता पड़ गई जो शिवराज सरकार ने पीटे हुए पयादो को उपकृत किया है।

बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था ,नाकाम प्रबंधन,भ्रष्टाचार की चरम सीमा के बीच सरकार द्वारा मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तिया गैर मुनासिब लग रही हैं,मगर सत्ता का स्वाद चखने वालों को खुश करना शिवराज सरकार को अधिक महत्वपूर्ण लगा और आखिर 03साल के लंबे इंतजार का बाद रेवड़ियां बांट ही डाली।

मध्यप्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां:

विनोद गोटिया को बनाया गया पर्यटन निगम का अध्यक्ष

एंदल सिंह कंसाना बने एमपी एग्रो के चेयरमैन

इमरती देवी लघु उद्योग निगम की बनी चेयरमैन

रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने

मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया

रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती नियुक्त

मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मा को नियुक्त

मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे नियुक्त

मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया नियुक्त

मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया गया

अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया

सागर से राजेंद्र सिंह मोकलपुर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष नियुक्त

जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सुश्री अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

श्रीमती निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया