भोपाल -भाजपा में राघव जी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाने वाले भाजपा नेता शिवशंकर पटेरिया अब कॉंग्रेस में आने की तैयारी कर रहे हैं। वे शाम को कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पटेरिया को तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती ने वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। बाद में उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया तो वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। हार पैर जोड़कर भाजपा में वापस आए पटेरिया ने राघव जी के नौकर के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर किया था। लंबे समय से भाजपा में किनारे किए गये पटेरिया ने अब कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया है।

उनके कांग्रेस में आने का भारी विरोध शुरू हो गया है। मंडी बामौरा के लोगों ने धमकी दी है कि पटेरिया को कांग्रेस में शामिल किया तो हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ देंगे।

साभार