प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की आधार स्तंभ श्रीमती शशि दीप
(20जनवरी 2026जन्मदिन पर विशेष)
मुंबई महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध समाजसेवी ,पत्रकार ,द्विभाषी लेखिका ,साहित्यकार श्रीमती शशि दीप मुंबई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स “की राष्ट्रीय संगठन महासचिव सहित राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व बखूबी संभालने वाली श्रीमती शशि दीप संगठन की आधार स्तंभ हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की ख्यातिलब्ध राष्ट्रीय संस्था साहित्यनामा सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र कुमार दुबे जी की स्मृति “राष्ट्र गौरव सम्मान ” से मुंबई की जानी-मानी विचारक/समाजसेवी, द्विभाषी लेखिका श्रीमती शशि दीप को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है ।
शशि दीप वर्तमान में मीडिया हाउस निदेशक होने के साथ साथ कवयित्री, स्तंभकार, और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति ‘वेव्स विदिन (होराइजन एंड बियॉन्ड), साहित्य शिखा पुस्तक की संपादक हैं। वह विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने 500 से अधिक आर्टिकल, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 2000 से अधिक उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 250 कविताएँ लिखी हैं। वह वर्तमान में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पंजीकृत संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स में राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अहम भूमिका के साथ-साथ न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशन की निर्देशिका का दायित्व भी निभा रही हैं। शशि दीप के नाम आज अनेकों सम्मान हैं जिसमें सरोजनी नायडू स्मृति सम्मान, महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, भारत गौरव सम्मान, मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, स्टार रिपब्लिक अवार्ड, मणिकर्णिका सम्मान, महात्मा गांधी राष्ट्र गौरव सम्मान व कबीर कोहिनूर सम्मान प्रमुख हैं।
संगठन की डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व मिलने के बाद उनके द्वारा जिस प्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सारे देश के पत्रकारों को संगठित करने का जो बीड़ा उठाया वह काबिले तारीफ है,उनके अथक प्रयास का नतीजा है के डिजिटल मीडिया विभाग का विस्तार आज संपूर्ण भारत के कोने कोने में हो चुका है। लगातार संवाद और संपर्क कायम रखने वाली श्रीमती शशि दीप के सहयोग से मुंबई महाराष्ट्र फिल्म नगरी में लगातार तीन वर्षों से भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हो रहा है ।
ज्ञात हो कि श्रीमती शशि दीप मुंबई विभिन्न सामाजिक संगठनों,संस्थाओं सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं । आज देश के कोने कोने से प्रकाशित समाचार पत्र पत्रिकाओं सहित न्यूज चैनल्स पर उनकी गरिमामई उपस्थिति और बेबाक लेखनी का प्रदर्शन दिखाई देता है।
न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस के सह स्वामिनी श्रीमती शशि दीप मुंबई ,प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत,सहित मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस कौंसिल, आर टी आई एक्टिविस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की भी राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं।
पीड़ित मानवता की सेवा करने वाली श्रीमती शशि दीप मुंबई राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच की राष्ट्रीय संगठन महासचिव,युवा सद्भावना मंच भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी दायित्व निभा रही है।साहित्य के क्षेत्र में संकल्पित श्रीमती शशि दीप मुंबई विश्व साहित्य सद्भाव परिषद भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित श्रीमती शशि दीप को गुरु द्रोणाचार्य विद्यापीठ भारत द्वारा उनके सामाजिक न्याय,शांति ,ओर पीड़ित मानवता के प्रवर्तक के रूप में निस्वार्थ सेवा के लिए इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय अम्बेडकर ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2025से सम्मानित किया गया है। विगत तीन वर्ष के अंतराल में श्रीमती शशि दीप मुंबई को करीब 150विभिन्न संस्थानों द्वारा राष्ट्रीय स्तर के बहुप्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव के रूप में विगत तीन वर्ष से निरंतर मुंबई महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन कराने वाली श्रीमती शशि दीप संपूर्ण भारत के क्रांतिकारी पत्रकारों की हौसला अफजाई करती हैं।
20जनवरी 2026को उनके जन्मदिन के अवसर पर संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स परिवार उनको हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है।







