प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की शाखा राष्ट्रीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय साहित्य अधिवेशन का आयोजन

पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से संबद्ध राष्ट्रीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में आज दिनांक 12 फरवरी 2023, रविवार को ऑनलाइन राष्ट्रीय साहित्य अधिवेशन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की संचालिका एवं परिषद अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई के संचालन में संपन्न इस काव्य गोष्ठी में मुंबई से अनुराधा लखेरिया, सुमंगला सुमन, मकसूद अहमद (खैरागढ़)

अर्चना पाण्डे (भिलाई), अंजनी कुमार सिंह (अवध), केशी गुप्ता ( दिल्ली), पूर्णिमा तिवारी( बिलासपुर), सकीना अफरोज (कोलकाता), सीताराम पथिक(रीवा), अंजनीकुमार सुधाकर बिलासपुर छग, संगीता बनाफर छग ने “देश की बात शशि दीप के साथ” विषय पल अपनी रचनाओं से मंत्र मुग्ध कर दिया।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की अध्यक्षता में संपन्न इस साहित्य अधिवेशन के प्रतिभागियों मुंबई से अनुराधा लखेरिया, सुमंगला सुमन ,मकसूद अहमद (खैरागढ़) अर्चना पाण्डे (भिलाई),केशी गुप्ता (दिल्ली), पूर्णिमा तिवारी( बिलासपुर), सकीना अफरोज (कोलकाता), सीताराम पथिक ( रीवा),अंजनीकुमार’सुधाकर’, बिलासपुर छग, संगीता बनाफर छग को संगठन की ओर से “नव वर्ष साहित्य साधक सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संचालिका एवं परिषद अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।