मुंबई। पत्रकारों की सुरक्षा और उनका कल्याण को जब तक सरकारें प्राथमिकता के आधार पर नहीं लेती ,तब तक पत्रकारों का इसी प्रकार दोहन होता रहेगा।पत्रकार सुरक्षा कानून वर्तमान समय को आवश्यकता है।यह उदगार आज प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने व्यक्त किए।

 

बैठक का संयोजन तथा संचालन करते हुए संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र ने संगठन के उद्देश्यों के संबंध में अवगत कराया।

 

बैठक में कैलाश कौशिक राष्ट्रीय महासचिव जयपुर राजस्थान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान कर पत्रकारों की समस्याओं को हल कराना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। संगठन के मूल उद्देश्य के अनुपालन में कार्यप्रणाली बनाई जाए।

 

डॉक्टर रीमा ईरानी राष्ट्रीय सचिव दिल्ली,ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को सहयोग देना होगा।पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का शंखनाद राजधानी नई दिल्ली से होकर सम्पूर्ण देश में होना चाहिए।

 

शुभोधिति कुमार मंडल राष्ट्रीय सचिव उत्तराखंड ने संगठन के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने पर बल दिया।

 

श्रीमती सासवती दास राष्ट्रीय सचिव कोलकाता पश्चिम बंगाल,ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में संगठन निरंतर सक्रियता से पत्रकार हित सहित सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा है।भविष्य में संगठन का संपूर्ण पश्चिम बंगाल में न सिर्फ विस्तार किया जाएगा , वरन इसको मजबूती प्रदान कर पत्रकार हित में ओर भी कार्य होंगे।

 

रियाज खान राष्ट्रीय सचिव चित्तौड़गढ़ राजस्थान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय कोर कमेटी की साल में एक या दो बैठक के माध्यम से हुई बैठक से होगी। ऑनलाइन बैठक का प्रभाव उतना नही होता जितना प्रत्यक्ष रूप से विचारो के आदान प्रदान से होता है।

 

चैतन्य कुमार मीणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का राजस्थान में व्यापक स्तर पर विस्तार जरूरी है ।ताकि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए वृहद सम्मेलन हो जहां स्थानीय समस्याओ को निराकृत किया जाने का प्रयास हो।

 

हर्षद भाई पटेल प्रदेश अध्यक्ष गुजरात इकाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात में संगठन सुचारू रूप से कार्य कर रहा।आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

इस अवसर पर श्री कैस ने उपस्थित सभाजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 16नवंबर 2022 को संपूर्ण देश राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाएगा।संगठन के माध्यम से समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य अपने अपने प्रदेशों, जिलों,तहसीलों में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का ज्ञापन सरकार को सौंपे।