मुंगावली जिला अशोकनगर-आज दिन शनिवार को मुंगावली के पत्रकार बंधुओं को श्री श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रविवारीय प्रवचन की घोषणा
परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ (48 पिच्छी) मुंगावली जिला अशोकनगर में विराजमान हैं।

मुंगावली नगर का परम सौभाग्य है कि इस नगर को प्रथम बार पूज्य आचार्य भगवन का ससंघ सानिध्य प्राप्त हुआ है।जानकारी अनुसार आगामी रविवार 9 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से पूज्य आचार्यश्री जी के साप्ताहिक प्रवचन का कार्यक्रम, मंडी प्रांगण, मुंगावली में रखा गया है। यह स्थल रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी तथा बस स्टैंड से मात्र आधा किमी पर स्थित है।

मुंगावली से इकबाल जमीदार की रिपोर्ट