अनूपपुर। कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी मामले में 8 फरार आरोपियों में एक आरोपी अशोक नायक पिता शेरा नायक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को ग्राम सकरा के पास पशु तस्करी में लगे ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 0966 में लोड 4 नग पड़वा, 12 नग भैस को बूचड़ खाने ले जाते समय दो आरोपियों शहनवाज अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी अकबरपुर एवं राम प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी सकरा सहित ट्रक व 16 नग पशुओं जब्त किया गया, वहीं मौके ८ आरोपी फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ म.प्र. पशु परीक्षण अधिनियम १९६९ की धारा ६, ६क, ९, १०,११ घ, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम १९६० तथा वाहन स्वामी को भी ६६/१९२ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जहां 18 अगस्त को सहायक उप निरीक्षक मंगला दुबे ने फरार आरोपी अशोक नायक पिता शेरा नायक उम्र २५ वर्ष निवासी सकरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं अब भी 7 आरोपी जिनमें पप्पू मुसलमान, पिंटू मूसलमान निवासी धनपुरी, शेरा नायक निवासी सकरा, शहजाद मुसलमान, आयुब मुसलमान निवासी इलाहाबाद, भोला नायक उर्फ सरवन निवासी सकरा फरार बताए जा रहे है, जिनकी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।

अनुपपुर से वेद शर्मा की रिपोर्ट