पंचायतराज व्यवस्था के जनक बलवंतराय मेहता ( पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात ) की 124 वी जयंती के अवसर पर हुआ राष्ट्रीय अधिवेशन

 

ग्राम पंचायतों के अधिकार बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी : – श्री धाकड़

 

श्योपुर। धनीपुर विकास खंड कार्यालय के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें 14 प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सर्व सम्मति से सुनील शर्मा को ब्लॉक संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष मंडल के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी तथा संगठन के लिए किए गए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

 

पंचायतराज व्यवस्था के जनक बलवंतराय मेहता ( पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात ) की 124 वी जयंती के अवसर पर हुए इस अधिवेशन में ग्राम पंचायतों के बजट की एक बड़ी धनराशि को अन्य कार्यों में खर्च करने की कड़ी निंदा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा 16 वें वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में से 80 फीसदी ग्राम पंचायत को, 10 फीसदी जिला पंचायत और 10 फीसदी क्षेत्र पंचायत को देने का आग्रह किया है। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि ग्राम पंचायतों को अधिकार और बजट बढ़ाने के लिए एकता जरूरी है।

नरेश धाकड़ प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश ने कहा ग्राम पंचायत को किसी से कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं एकजुटता मैं ही समाहित है वह सब कुछ जो एक नागरिक को चाहिए लेकिन आपको जानकारी का आभाव है इसके लिए आपको ग्रामसभा को मजबूत बनाना होगा क्योंकि महात्मा गांधी जी ने ग्राम स्वराज का जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए ग्राम सभा के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। धनंजय जायसवाल ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उचित सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। अधिवेशन में संगठन के महासचिव शीतला शंकर विजय मिश्रा दिल्ली, ओमप्रकाश शर्मा (हिमाचल प्रदेश) और दिनेश यादव (मध्य प्रदेश), नरेश धाकड़ श्योपुर प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश), राव अभय कार्यक्रम में पहुंचे डीपीआरओ सिंह अध्यक्ष (हरियाणा), अब्दुल मौजूद रहे।

रहमान संयोजक (राजस्थान), जयंती भाई पटेल उपाध्यक्ष (गुजरात), छलक पति जी उपाध्यक्ष (कर्नाटक), जस्ती विरान जुएलो अध्यक्ष (आंध्र प्रदेश), जुगल किशोर गुप्ता अध्यक्ष ( लद्दाख), अनिल मिश्रा अध्यक्ष (उत्तराखंड), कुलदीप शर्मा अध्यक्ष (जम्मू कश्मीर) के साथ मनोज सिंह, अर्जुन सिंह भोलू, खुसरो मियां, राकेश लोधी, मंडल अध्यक्ष शीलू ठाकुर, इगलास पुष्पा देवी, बरौठा प्रधान शांति देवी, हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।