राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर 2022 के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा साहित्यकार ,लेखक एवं पत्रकार होंगे सम्मानित

मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिये प्रतिबद्ध संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर 2022 के अवसर पर देश के साहित्यकार ,लेखक एवं पत्रकार सम्मानित किये जायेंगे।

संगठन की राष्ट्रीय सचिव एवम सांस्कृतिक विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संगठन द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाजसेवियों, साहित्यकारों तथा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिये विभिन्न श्रेणी के सम्मानों से सम्मान किया जायेगा।

  • पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान पत्रकारिता भूषण सम्मान 2022

  • साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान साहित्य भूषण सम्मान 2022

  • पत्रकार होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान समाज भूषण सम्मान 2022

  • भारत गौरव सम्मान 2022