भोपाल। सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी ने आज कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच नेशनल साइंस डे सेलिब्रेट किया। गांधी पीआर कॉलेज कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को साइंस डे का महत्व बताया। अलग-अलग विषय के विशेषज्ञों ने भारत की महान वैज्ञानिक परंपरा की जानकारी देते हुए भारत के महान वैज्ञानिकों एवं उनकी खोजों, शोध एवं अनुसंधान की जानकारी दी।
सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ मोनिका जैन ने स्टूडेंट्स को बताया कि इस वर्ष साइंस डे की थीम “वीमेंस इन साइंस” है। उन्होंने बताया कि विज्ञान और तकनीक के जरिये जिंदगी को आसान बनाने में अनेक महिला वैज्ञानिकों का भी योगदान है, इसलिए भारत सरकार ने इस वर्ष विज्ञान दिवस महिला वैज्ञानिकों को समर्पित किया है।
कार्यक्रम की शुरुआत वैज्ञानिक सी वी रमन की विज्ञान के छेत्र में उपलब्धियां तथा नई खोजो के बारे में बता कर की गई डॉक्टर अनिल सिरवैय्या ने विज्ञान तथा तकनीक की उन खोजो के बारे में बताया जिन्होंने जीवन की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ अंतरिक्ष तक हमारी पहुंच बनाई है। स्वागत भाषण में डॉ राजीव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इस दिन ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) का आविष्कार किया था। इस खोज के सम्‍मान में 1986 से इस दिन को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का चलन है ।
गांधी पी आर कॉलेज के चेयरमैन श्री सुरेन्द्र गांधी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मौजूदा परिदृश्य पर अपने विचार रखे। प्रिंसिपल तैयब सैफी ने महिला वैज्ञानिकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मोनिका जैन ने साइंस क्विज कराया,जिसमें विनर रहे स्टूडेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गुजरात से कुसुम बेन और हरीश पटेल तथा कॉलेज की प्रोफेसर शीतल साहू,ज्योति उपाध्याय भी उपस्थित थे।