मुंबई: पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस पंजीकृत” के राष्ट्रीय संरक्षक/ संयोजक श्री आगा जिलानी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशन प्रेस काउंसिल एवम संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से महिलाओं व बच्चों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति समर्पित दिल्ली की श्रीमती नीना गोयल को आगामी आदेश तक के लिए संगठन के महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका का प्रभार दिया गया है।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी जानकारी अनुसार हमारा मिशन डिग्निटी की संस्थापक महिलाओं व बच्चों के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति समर्पित दिल्ली की श्रीमती नीना गोयल सम्पूर्ण भारत वर्ष में संगठन के उद्देश्य के लिए अभियान चलाकर क्रांतिकारी महिला पत्रकारों,साहित्यकार को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करेंगी तथा देश में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अपनी महत्ती भूमिका निभा करेंगी। संगठन का मूल उद्देश्य क्रांतिकारी पत्रकारों को एक जुट करना।उनको मुख्य धारा से जोडना तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना मूल उद्देश्य होगा।