नौमान अहमद खान प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

भोपाल। राजधानी भोपाल के वरिष्ठ अधिवक्ता नौमान अहमद खान को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर द्वारा कमेटी को प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
श्री नौमान अहमद खान की नियुक्ति पर कांग्रेस नेत्री इंदु अवस्थी अधिवक्ता ,खालिद हफीज,सादिया खान, शहाब फारूकी,मोहन सिंह ठाकुर,कृपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस जन ने माननीय कमलनाथ सहित ,श्री जे पी धनोपिया प्रभारी विभाग प्रकोष्ठ,मध्य प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर का आभार व्यक्त किया।