आकाश प्रियदर्शी का हुआ भाजपा से मोहभंग

हिंदुस्तान आवाम पार्टी की ओर झुकाव

बिहार। बिहार में भाजपा संगठन के प्रति नेता कार्यकर्ताओं का मोह भंग निरंतर जारी है। सियासी बिसात पर नीतीश सरकार सहित आरजेडी गठबंधन के साथ भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षा के कारण असंतोष उजागर हो रहा है।

ताजा जानकारी अनुसार भाजपा के पूर्व युवा नेता आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी जल्द अपने समर्थको के साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के आजीवन सदस्य के रूप की शपथ लेने का मन बना चुके है।

ज्ञात हुआ है कि युवा नेता आकाश प्रियदर्शी को हिंदुस्तान आवाम पार्टी बिहार प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौपा जा रहा है। जल्द ही आकाश प्रियदर्शी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मनतोस कुमार सुमन से मुलाक़ात करने जा रहे हैं।

हमारे संवाददाता को युवा नेता आकाश प्रियदर्शी ने बताया कि हिंदुस्तान आवाम पार्टी (हम )एक दलित, गरीबो और विकास की पार्टी है। मुझे गर्व महसुस हो रहा है कि इतना बड़ा सौभाग्य प्राप्त हो रहा है की बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री जितन मांझी के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सिखना को मिलेगा।