भाजपाराज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है: सज्जनसिंह वर्मा
कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

भोपाल, 15 मार्च 2021

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में उपभोक्ता को प्राप्त अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, चयन करने का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा अधिकार पर चर्चा हुई। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण की भूमिका एवं रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस के माध्यम से इस कार्यक्रम को आंदोलनात्मक तरीके से संचालित करें, छोटे-छोटे कस्बों तक जहां लोगों को उपभोक्ता के संबंध में जानकारी नहीं है, जो जानकारी के अभाव में इन अधिकारों से वंचित हो रहे हैं उन तक सभी प्रकार की जानकारी कांगे्रस के माध्यम से मीडिया, सोशल मीडिया, पम्पलेट आदि में छपवाकर बटंवायें ताकि उपभोक्ताओं के नियमों की जानकारी निम्न तबके के लोगों तक पहुंच सकें। यह कांगे्रस पार्टी की बहुत ही महत्वपूर्ण साख है, जिससे लोगों को फल अवश्य मिलेगा। भाजपा राज में उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है।
पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर सम्मेलन में आये पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से लोगों को वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर जागृत करने की आवश्यकता है। बढ़ती महंगाई और मिलावटखोरों के खिलाफ पूर्ववर्ती कांगे्रस सरकार द्वारा चलाये गये शुद्ध के लिये युद्ध का अभियान निरंतर चलाया जाये। भाजपा राज में लोगों को हो रही विभिन्न क्षेत्रांे में परेशानियों के निराकरण के लिये उपभोक्ताओं को जानकारी से अवगत कराया जाये।
कांगे्रस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें इस प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन में मजबूती के लिए हर वर्ग के लोगों को जोड़ने और उनको संरक्षण दिलाने के लिए वचनबंद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है।