गणतंत्र दिवस पर संविधान बचाने तिरंगा यात्रा लेकर निकले आरिफ मसूद।

 

भोपाल। गणतंत्र दिवस पर विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मध्य विधानसभा के हज़ारों कॉग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाओ तिरंगा यात्रा लेकर बुधवारा चारबत्ती चौराहे से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी जी ओर विधायक देवेंद्र पटेल जी की उपस्थिति में निकले।

 

संविधान बचाओ तिरंगा यात्रा बुधवारा चौराहे से प्रारंभ होकर बैंड मास्टर चौराहे से इस्लामपुरा, इतवारा, मंगलवारा थाना छावनी से पातरा, बरखेड़ी, जहांगीराबाद, चिकलोद रोड, जिंसी चौराहा से होते हुए शब्बनचौराहा पर झंडा वंदन सभा कर समापन किया। पदयात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प बरसा कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन संविधान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है डॉ. बाबा सा. भीम राव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। इस संविधान ने भारत के हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिये हैं लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को समाप्त करना चाह रही है। हमें अपने संविधान को बचाने के लिये देश से नफरत को खत्म कर प्रेम भाइचारे का संदेश देना चाहिए मैं लगातार संविधान को बचाने के लिए पूर्व में भी संविधान बचाओ यात्रा निकालता रहा हूॅ उसी कड़ी में इस गणतंत्र दिवस पर भी मध्य विधानसभा से मैने यह यात्रा निकाली है जिसमें संविधान को मानने वाले सभी धर्म, जाति के लोग मेरी इस यात्रा में शामिल हुए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूॅ।