मुंबई। महेश भट्ट बॉलीवुड फिल्म ‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च मुंबई में हुआ जहां महेश भट्ट फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत करते हुए अपने ही परिवार के बारे में एक खौफनाक खुलासा कर बैठे।
मुंबई में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर महेश भट्ट की आने वाली फिल्म ‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस फिल्म में महेश एक डायरेक्टर नहीं बल्कि एक एक्टर के रूप में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म को डेब्यूटेंट तारीक खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी’ नाम की ये फिल्म जिंदगी के ऐसे पहलू के बारे में बात करती है जो हमें अंघेरे की तरफ धकेलता है और आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है।
इस मुद्दे पर बात करते हुए महेश भट्ट ने अचानक अपने घर और जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया की कैसे उनकी बेटी शाहीन ने भी एक बार ड्रिप्रेशन में जाने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
महेश भट्ट ने यहां ग्लैमर की चका चौंद के बीच आत्महत्या करने पर मजबूर इंसान और उनकी सोच पर भी बात की। फिल्म में भट्ट एक मुस्लिम पेंटर का किरदार निभा रहे हैं जो एक हिंदू लड़के को शरण देता है। वो लड़का जो सिंगर बनने के सपने के साथ मुंबई आया है। ये फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित