मायानगरी में मिलांज द्वारा राखी स्पेशल एक्सहीबीशन का भव्य आयोजन:लेखिका शशि दीप रहीं मुख्य अतिथि
तुलसी मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। विगत 8 अगस्त 2026 को मुंबई के ठाकुर विलेज, कांदिवली में *”मिलांज”* द्वारा *”राखी स्पेशल एक्सहीबीशन”* का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में लगभग 15 महिला उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाकर राखी, हस्तकला, गृह सज्जा, खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों की मेहनत और रचनात्मकता को मंच देना था।
कार्यक्रम में *जानी-मानी द्विभाषी लेखिका एवं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि दीप जी* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। *सिद्धि पडगांवकर जी* गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं।
इस आयोजन की सूत्रधार *सुनीता मुंद्रा, नमिता अवस्थी और तनुजा मुढोलकर* हैं। “मिलांज” का उद्देश्य समय-समय पर महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान कर उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले ब्रांड्स: क्रिएटिव ह्यूस– अलका मेहता, क्रोचेट कॉउचर – ए जे, दोहर फर्निशिंग – नमिता और तनुजा, वास्तुकोशम् – ईशा, लड्डूस – श्वेता जेनिफ़र, मेलबरी – अपूर्वा भाटी, मुस्कान कलेक्शन – सुनीता मूंदड़ा, नीडिवाइन – नीधि साबू, रेयांशी क्रिएशन्स – रेयांशी मिस्त्री, संदूक – संस्कृति पंड्या, एट्थ कार्ड – शिखा गुप्ता,
सुचिता क्रिएशन्स DIY – सुचिता पारिख, सुजाता क्रिएशन्स – सुजाता राणे, प्रेजेंट स्टोरी – वंदना अग्रवाल, टपरवेयर – भैरवी और नीलम, कुप्पा जॉय कैफे – हेमाक्षी
मुख्य अतिथि शशि दीप जी ने कहा, _”महिलाएं जब आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। ‘मिलांज’ जैसे आयोजन इस दिशा में सराहनीय पहल हैं।”_
उन्होंने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित