November 11, 2026

करिश्मा से तलाक के बाद अब तीसरी शादी करने जा रहे हैं उनके एक्स-हसबैंड

मुंबई। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर एक और शादी करने वाले हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ न्यूयॉर्क में शादी की तैयारी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल में होने वाली इस शादी में दोनों ओर से बेहद करीबी लोग ही शिरकत करेंगे। बता दें कि 13 सालों तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा कपूर साल, 2016 में मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक ले चुके हैं। होटल मालिक की एक्स वाइफ हैं प्रिया सचदेव…

बता दें कि प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। संजय कपूर और प्रिया सचदेव दोनों पहले से ही तलाकशुदा हैं। संजय और प्रिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जा चुका है।

संजय कपूर की तीसरी शादी…
करिश्मा कपूर के पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की घोषणा की थी। हालांकि उनकी ये शादी भी ज्यादा वक़्त नहीं चली। अब खबरें आ रही हैं कि संजय प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं।