फ़िल्म अभिनेता अरबाज अली खान राष्ट्रीय संरक्षक मनोनित
श्री खान को मिला महात्मा गांधी सेवा सम्मान 2023
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवम कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने देश की जानी मानी शख्सियत फिल्म अभिनेता अरबाज अली खान मुंबई को आगामी आदेश तक संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनित किया।
डीडी क्लब रोहिणी दिल्ली में संपन्न एक गरिमामय कार्यक्रम में संगठन की दिल्ली इकाई अध्यक्ष श्रीमती नीना गोयल,जयपुर राजस्थान के मशहूर उद्योगपति श्री शकील अहमद अंसारी, पार्श्व गायक श्री रहमान खान,दिल्ली के समाजसेवी एवम उद्योग पति श्री राजीव गोयल की गरिमामई उपस्थिति में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने फ़िल्म अभिनेता अरबाज अली खान को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनित करते हुए मनोनयन आदेश ,सहित सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया। संगठन द्वारा फ़िल्म अभिनेता अरबाज अली खान के सामाजिक उत्थान हेतु किए गए उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप महात्मा गांधी सेवा सम्मान 2023से भी सम्मानित किया।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक