प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स राष्ट्रीय संगठन के मुंबई मुख्यालय का हुआ उद्घाटन
मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट के मार्ग दर्शन में धनतेरस पर बोरिवली वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र में संगठन के मुंबई मुख्यालय का उद्घाटन संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई द्वारा किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव रामानुज भट्टर द्वारा संचालित इस मुंबई मुख्यालय का संचालन उनके द्वारा किया जायेगा। इस कार्यालय का मूल उद्देश्य सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में संगठन के मूल उद्देश्य के प्रचार प्रसार रहेगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई द्वारा फीता काटकर संगठन के मुंबई मुख्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर संगठन के मूल उद्देश्यों के संबंध में उपस्थित जनों को अवगत कराया। इस अवसर पर जाने माने उद्योगपति राम किशोर जी काबरा मुख्य अतिथि के रूप में तथा संगठन की महिला इकाई की राष्ट्रीय संयोजक सुंदरी ठाकुर, महाराष्ट्र इकाई के संरक्षक श्री रविन्द्र अरोरा तथा जाने-माने ऐक्टर रमेश गोयल, विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा पत्रकार भावेश परमार, शैलेश जयसवाल, गौरव सिंह राजपुरोहित आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक