राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई कई घोषणाएं शीघ्र होगा बड़ा आंदोलन:शशि दीप

मुम्बई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने मुंबई महाराष्ट्र में गत दिनों संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस ने राष्ट्रीय संरक्षक तथा संयोजक की सहमति से कई निर्णय लिए।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन में कई घोषणाएं हुई जिसमें कई मनोनयन किए गए वहीं निष्क्रिय प्रदेश अध्यक्ष गण को पदों से हटाया भी गया है। संगठन द्वारा देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए शीघ्र ही बड़ा आंदोलन होने की भी रणनीति बनाई गई है।

सुंदरी सिंह ठाकुर को बनाया राष्ट्रीय संयोजक

मुम्बई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के मुंबई महाराष्ट्र राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस ने राष्ट्रीय संरक्षक तथा संयोजक की सहमति से महाराष्ट्र की जानी मानी हस्ती, नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सुंदरी ठाकुर को आगामी आदेश तक प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की महिला विभाग देश भर की महिला पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला अधिवक्ता, महिला अधिकार संरक्षण के प्रति अपना सहयोग देने वाली महिला नेत्रियों को संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के उद्देश्य के अनुपालन में कार्य करेगी।

 

श्रीमति नीना गोयल को मिली दिल्ली की कमान

इसी प्रकार संगठन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सशक्त भूमिका के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति नीना गोयल को महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजक पद से मुक्त करते हुए दिल्ली इकाई की प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।

श्रीमति नीना गोयल द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय आगा जीलानी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता के मार्गदर्शन में कार्य करेंगी।

संगठन में नारी शक्ति को पर्याप्त स्थान दिया गया

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत संगठन में देश भर की क्रांतिकारी महिला नेत्रियों को स्थान प्रदान किया गया है।

संगठन द्वारा राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र को मनोनीत किया गया तो मुम्बई महाराष्ट्र की जानी-मानी हस्ती श्रीमति सुंदरी ठाकुर को संगठन द्वारा महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय संगठन सचिव सास्वती दास कोलकाता तथा राष्ट्रीय संगठन श्रीमति पुष्पा चंदेरिया भोपाल, वहीं श्रीमति रेखा सोलंकी इंदौर, प्रीति प्रसाद छग, अंबिका अनामिका राय दिल्ली को नैशनल कमिटी में स्थान दिया गया है। दिल्ली ही की जानी-मानी हस्ती श्रीमति नीना गोयल को दिल्ली इकाई की प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

 

हर्षद पटेल दुबारा प्रदेश अध्यक्ष, आरिफ शेख को संयोजक का दायित्व

गुजरात प्रदेश में संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव शाकिर मलिक की निगरानी में बनासकांठा गुजरात निवासी पत्रकार श्री हर्षद पटेल कलाल को पुन:गुजरात इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उनकी सहायता के लिए आरिफ शेख पत्रकार को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। गुजरात प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शाकिर मलिक सहित हर्षद पटेल तथा आरिफ शेख व्यापक स्तर का सदस्यता अभियान चलाएंगे तथा आगामी दिनों में गुजरात राज्य में संगठन का राष्ट्रीय स्तर का दूसरा अधिवेशन संपन्न होगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब तथा महाराष्ट्र इकाइयों को किया गया भंग

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने संगठन के हरियाणा इकाई अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, पंजाब अध्यक्ष जहूर अहमद चौहान तथा महाराष्ट्र अध्यक्ष अंजन गोस्वामी की संगठन के प्रति उदासीनता के कारण तत्काल प्रभाव से हटाते हुए हरियाणा, पंजाब तथा महाराष्ट्र इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई है।तीनों राज्यों में शीघ्र ही नए अध्यक्षों का चयन होगा।