डॉ. सुंदरी ठाकुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनित
भोपाल । पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के संरक्षक प्रवीण कोमल, राष्ट्रीय संयोजक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं इन्टरनेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आगा जिलानी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप की अनुशंसा पर मुंबई निवासी, देश की जानी-मानी समाजसेवी, महिला सशक्तिकरण की पर्याय, मानवता की प्रवर्तक डॉ. सुंदरी ठाकुर को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया है।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन सचिव पुष्पा चंदेरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ.सुन्दरी ठाकुर लगभग 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी रहीं हैं और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार सहित एक प्रखर समाज सुधारक/ राजनीतिक समीक्षक के रूप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता एवम सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं।
डॉ.सुन्दरी ठाकुर वर्तमान में नारी सम्मान संगठन (पंजीकृत एनजीओ)की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । साथ ही साथ बाल कल्याण, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक कल्याण के प्रति समर्पित रहते हुए, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वह विश्व प्रवासी संघ की महाराष्ट्र राज्य महासचिव (महिला) (विश्व एनआरआई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ) व सीआईएसएफ मुंबई शिकायत समिति की सदस्य हैं । इसके अलावा डॉ.सुन्दरी ठाकुर विभिन्न संगठनों में मुख्य भूमिकाओं में रहते हुए एक सशक्त सामाजिक पोषक, प्रेरक, सामाजिक प्रवक्ता, सामाजिक सजग, सामाजिक संरक्षक जैसे नामों से जानी जातीं हैं ।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन सचिव पुष्पा चंदेरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह लगभग तीन दशकों से देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, टीवी चैनलों में प्रवक्ता के रूप में सुर्खियों में बनी हुई हैं व अनेकों क्रांतिकारी बदलाव के लिए संघर्षरत हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरुप पूर्व में उन्हें महाराष्ट्र के माननीय गवर्नर श्री भगत सिंह कोशीयारी द्वारा सम्मानित किया गया। एक विनम्र, साहसी, कर्तव्यनिष्ठ मानवतावादी विचारों की प्रवर्तक श्रीमती सुंदरी ठाकुर को उनके प्रसंशकों ने कई उपाधियों से विभूषित किया है। लेकिन वह वे भारत मां की समर्पित बेटी कहलाना पसंद करतीं हैं। श्रीमती सुंदरी ठाकुर किसी परिचय की मोहताज नहीं है, चाहे वह विभिन्न सरकारी संस्थान हों या असंख्य व्यावसायिक निकाय श्रीमती ठाकुर की उपलब्धियों का प्रमाण इस तथ्य में निहित हैं कि उन्होंने अपने अब तक के जीवन के तीन दशक से अधिक समय सार्वजनिक सेवा में समर्पित किया है। करीब 12,000 से अधिक परिवारों को अपने विभिन्न प्रयासों दान, राहत कार्यों, शिक्षा और मिशनों के माध्यम से नया जीवन प्रदान किया है। उन्होंने विशेषतौर पर किसी भी वर्ग की महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमति ठाकुर ने मिशनों के साथ-साथ शासन में भागीदारी के माध्यम से वेश्यावृत्ति, एसिड हमलों, दहेज और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनके मनोनयन पर महाराष्ट्र भर में हर्ष का माहौल है। उनके शुभ चिंतकों ने प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित होने पर डॉक्टर सुंदरी ठाकुर को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक