देश भर में से चयनित विलक्षण प्रतिभाओं को इस वर्ष का प्रथम “राष्ट्र माणिक सम्मान 2021″से सम्मानित किया जाएगा
मुंबई। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा,समाजसेवा,कला,साहित्य में तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश भर में से चयनित विलक्षण प्रतिभाओं को इस वर्ष का प्रथम “राष्ट्र माणिक सम्मान 2021″से सम्मानित किया जा रहा है।
संगठन की राष्ट्रीय सचिव एवम साहित्य तथा सांस्कृतिक विभाग की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती शशि दीप द्वारा दी गई जानकारी अनुसार :
श्री रविन्द्र अरोरा
मुम्बई महाराष्ट्र
साहित्यकार,लेखक,फिल्म निदेशक है।
सुखमिला अग्रवाल “भूमिजा”
मुंबई महाराष्ट्र
कवियत्री ,लेखिका है।
कैलाश श्रीवास्तव “आदमी”
भोपाल नई दिल्ली
वरिष्ठ पत्रकार हैं ।
एवम शिक्षा के क्षेत्र में भोपाल की मशहूर शायरा,लेखिका,व्याख्याता प्रोफेसर अर्जुमंद बानो अफ्शा को सम्मानित किया जाएगा।
संगठन द्वारा रुद्रपुर उत्तराखंड के पत्रकार एवम ज्योतिष विद्या के जानकर श्री शुभिधुति कुमार मंडल को “राष्ट्र माणिक सम्मान 2021″से सम्मानित किया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक