राजस्थान में अब रेप की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। राज्य के भीलवाड़ा जिले में महज 10 साल के एक किशोर ने अपनी तीन साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। लड़के ने इस घटना को अंजाम घर के पास बाड़े में दिया है। इस घटना की जानकारी मासूम बालिका की दादी को लगी तो वह शिकायत के लिए लड़के के घर गई। लेकिन लड़के की मां और पीड़िता की दादी के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद पीड़ित मासूम की दादी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता की दादी ने आरोप लगाया कि 26 जून को दोपहर के समय उसकी तीन साल की पोती बाड़े में खेल रही थी। लेकिन जब बच्ची की दादी पशुओं को पानी पिलाने के लिए बाड़े में पहुंची तो पोती के चिल्लाने की आवाज सुन। चीख की आवाज दादी भागती हुई पोती के पास पहुंची। घटनास्थल पर दादी ने बालक को बालिका को साथ दुर्व्यवहार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को डांटा और उसके घर जाकर मां को बेटे के द्वारा की गई करतूत के बारे में बताया।
इसी दौरान बालक की मां और बच्ची की दादी के बीच मार-पीट भी हो गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर बालक और बालिका का मेडिकल करवाया है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बच्ची को दादा के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी बालक को उसके पिता को सौंप दिया गया। आरोपी लड़के की इतनी कम उम्र होने और इस तरह की हरकत को देखते हुए पुलिस समेत हर कोई हैरान है।

More Stories
ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक