अनूपपुर 28 अक्टूबर 2018- ज़िले के स्वीप शुभंकर वोटमती आगामी विधानसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान प्राप्त करने में कोई कसर बाक़ी नही रखना चाहती। ज़िला प्रशासन के साथ के साथ अब आम नागरिकों का साथ भी मिल रहा है वोटमती को। सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने घर घर जा रही है वोटमती। ज़िला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने वोटमती की मदद ली है राशन की दुकानो में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु। बेनीबारी, भेजरी, कंचनपुर, पोड़की, राजेंद्रग्राम, कोतमा आदि राशन दुकानो में पहुँच मतदान करने का संदेश हर आने जाने वालों को दे रही है। वोटमती आम जनो से कह रही है ख़ुद तो वोट करें ही अपने आस पड़ोस वालों और हर मिलने वाले को भी प्रेरित करें। यह जन जन का अभियान है। वोट डालना हर एक नागरिक का मान है।
अनूपपुर से वेद शर्मा की रिपोर्ट

More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
वर्ल्ड इंटरनेशनल प्रेस क्लब की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, भारत के डॉ. सैयद खालिद कैस अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत