मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला 26 वर्षीय एक मॉडल-अभिनेत्री ने एक अभिनेता पर दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने पहले बलात्कार किया, फिर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके साथ राजस्थान में दुष्कर्म किया करता था।
पीड़िता का कहना है कि अभिनेता ने उसके साथ शादी का वादा किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली में रहने वाले अपने परिवार से मिलाने ले गया। लेकिन, रास्ते में वह राजस्थान के अलवर के एक होटेल में रुका और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। ओशिवारा पुलिस पीड़िता के बयान के बाद आरोपी अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई। अब यह मामला आगे की जांच के लिए अलवर पुलिस को सौंप दिया गया है।
साथ में की है पढ़ाई
पीड़िता का बयान है कि वह और आरोपी मुंबई के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों अपना-अपना करियर बनाने में व्यस्त हो गए। लेकिन, हाल में आरोपी ने उससे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और इसके बाद उन्होंने मिलने का फैसला किया।
पीड़िता के अनुसार, अभिनेता से मिलने पर शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। 3 अगस्त को वह अभिनेता के साथ उसके परिवार से मिलने दिल्ली गई। दिल्ली में परिवार से मुलाकात के बाद सभी राजस्थान के नीमराना घूमने गए। आरोप है कि यहीं अभिनेता ने 4 सितंबर को उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और उसे वहीं छोड़कर दिल्ली चला गया।
माफी मांगकर भी रेप
इस घटना से आहत जब पीड़िता ने आरोपी के परिजन से बात की, तो उन लोगों पीड़िता की बातों को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि इस घटना के कुछ दिन बाद अभिनेता उससे दोबारा मिला और गलती मान ली। इसके बाद वह उसे दोबारा राजस्थान ले गया और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। इस बीच, पीड़िता ने उससे शादी के बारे में बातचीत की, तो वह पीड़िता को टालता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह किनारा कर गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन की मदद ली।
More Stories
International Journalists Stand Beside Ailing Sayed Yaseen Mateen of Afghanistan
केशव का साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं:डॉ.पाठक
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा दिवस पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मानित